Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specilssssssss
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2025। गांव भोजास में करीब 8 माह में 2.50 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 33 केवी जीएसएस का लोकार्पण शुक्रवार को समारोह पूर्वक केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा सरकार के राज में गांव गांव विकास के नए आयाम रचने की बात कही। जीएसएस का फीता काट कर ट्रांसफार्मर का बटन ऑन किया गया तो ग्रामीणों ने नेताओं का आभार जताया। सारस्वत ने बताया कि फरवरी माह में इसका भूमि पूजन किया गया और अक्टूबर में बन कर तैयार हो गया है, इस पर सभी ने एलएनटी कंपनी का आभार जताया। समारोह में ग्रामीणों ने
10 लाख की घोषणा की, ग्रामीणों ने रखी ये मांगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांसद कोटे से गांव के सार्वजनिक श्मशान भूमि की चारदीवारी बनवाने के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की। ग्रामीणों ने सासंद व विधायक ने कहा कि पूरा गांव 95 प्रतिशत भाजपा के वोटबैंक का गांव है। ग्रामीणों ने कहा कि अब जब सीएम पीएम, सांसद विधायक सभी भाजपा के है, विकास कार्य गांव का हक है। ग्रामीणों ने दोनों नेताओं को पत्र देते हुए विभिन्न कार्यों की मांगे रखी। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सांसद अर्जुनराम से गांव भोजास से रेलवे स्टेशन बेनीसर तक डामर सड़क का निर्माण करवाने, बेनीसर स्टेशन का नाम बेनीसर भोजास करवाने, बेनीसर प्लेटफार्म नबंर एक से दो पर जाने के लिए ब्रिज बनवाने, भोजास से बेनीसर के बीच रेलवे लाइन पर बने अंडर ब्रीज की चौड़ाई बढ़ाने, श्मशान भूमि में 20 लाख की लागत से एक हॉल का निर्माण करवाने, जिससे बरसात व तेज धूप में शव का अंतिम संस्कार किया जा सकने, की मांगे रखी। वहीं ग्रामीणों ने विधायक को पत्र देकर नवनिर्मित जीएसएस पर डबल क्षमता का एक और ट्रांसफार्मर लगाने, नया ट्यूबवेल स्वीकृत कर बनवाने, गांव की गलियों में नालियों के साथ सड़क बनवाने तथा गांव भोजास से हेमासर, भोजास से पुदंलसर के बीच सड़क का निर्माण करवाने, गोचर भूमि केा तारबंदी कर सुरक्षित करने, गांव के बस स्टैंड पर टिन शेड व टाइल्स लगवा कर कार्य करवाने, गांव की गौशाला का अनुदान समय पर दिलवाने की मांगे रखी।
अतिथियों का किया सम्मान, ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। मंच पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, वरिष्ठ भाजपा नेता किसनाराम गोदारा, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, भाजपा युवा नेता मांगीलाल गोदारा, महेंद्रसिंह, उत्तमनाथ, अगरसिंह सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। समारोह में मोहनसिंह, जोरावरसिंह, भगवानसिंह, बजरंगदास स्वामी, मालसिंह, करणीसिंह, लालसिंह, गोपालसिंह, हुणताराम मेघवाल बुधाराम, जेठाराम मेघवाल, श्रवणनाथ, मालाराम कस्वां व श्रवणसिंह सहित अनेक मौजिज ग्रामीण समारोह में शामिल हुए। वहीं ग्रामीण जनप्रतिनिधि बेनीसर सरपंच प्रतिनिधि बीरबल गोदारा, उपसरपंच प्रतिनिधि कुंभाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच श्रवणराम मेघवाल सहित अनेक वार्डपंचों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।