Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2026। चाइनीज मांझे से कई घर उजड़ जाने के बाद भी कई लोग पैसों के लालच में बड़ी बेरहमी से चाइनीज मांझा बेच रहें है। प्रदेश भर में ऐसी अनेक घटनाएं हुई है वहीं श्रीडूंगरगढ़ में ये चौथी घटना है। जिसमें पांचवा युवक चोटिल हुआ है। हालांकि पालिका प्रशासन द्वारा चाइनीज मांझा नहीं बेचने की मुनादी भी करवाई गई परंतु मांझा मिलने की घटनाएं जारी है। शनिवार को मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार गिर कर चोटिल हो गया। बीकानेर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मांजे के कारण बाइक से मोमासर बास निवासी राजेश कुमार प्रजापत गिर गया। एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस के सेवादारों ने मौके पर पहुंच कर चोटिल को अस्पताल पहुंचाया। युवक को सिर व हाथ में चोट आई है और गनीमत रही कि गले में मफलर होने की वजह से गले की चोट से बच गया है। वहीं बता देवें गुरूवार को भी श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के पास मांझे की चपेट में आने से एक युवक चोटिल हुआ था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार शाम को महाविद्यालय के सामने हुई घटना में चौथा युवक हुआ था चोटिल, बाल बाल बची जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर शनिवार को हुई दुर्घटना में चोटिल हुआ युवक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक चोटिल हुआ इस मांझे से।