Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2021। कस्बे में लगातार मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है और चोर अस्पताल परिसर, दुकानों के सामने से व घरों के सामने से चोरी की वारदातें अंजाम दे रहें है। आज आड़सर बास वार्ड 33 के निवासी हनुमान सुथार के घर के बाहर खड़ी बाईक चोर ले गए। सुथार ने पुलिस में शिकायत देते हुए बताया कि हीरो आई स्मार्ट बाईक RJ07SU 2404 घर के बाहर खड़ा कर दोपहर में खाना खाने घर के अंदर गया। वापस बाहर आने पर बाईक का कहीं पता नहीं चला व काफी प्रयास के बाद भी नहीं मिली है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है।