Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specilsssssssssssssss
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2025। शनिवार से दीपोत्सव महापर्व की शुरुआत धनतेरस से हो रही है और इसके साथ ही ऑटोमोबाइल क्षेत्र में जबरदस्त बिक्री भी शुरू हो गई है। इसी बीच सबसे मजबूत और सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली स्वदेशी मोटरसाइकिल कंपनी बजाज द्वारा धनतेरस से दीपावली तक मोटरसाइकिल मेला भी शुरू किया गया है। बजाज के अधिकृत वितरक बालाजी मोटर्स के विक्रम स्वामी ने बताया कि मोटरसाइकिल मेले में बाइक खरीदने वाले क्षेत्रवासियों को लक्की ड्रा के माध्यम से 1 फ्रिज, 2 वाशिंग मशीन, 10 मिक्सर आदि उपहार जीतने का मौका मिल रहा है। धनतेरस पर प्री-बुकिंग गाड़ियों की डिलिवरी शनिवार सुबह से ही शुरू हो गई है। धनतेरस पर पहली डिलेवरी क्षेत्र के गांव डेलवा निवासी गोरधन पुत्र कोजूराम ने ली है। गोरधन ने सबसे स्टाइलिश स्पोर्टी बाइक पल्सर N-125 की खरीद की है। स्वामी ने बताया कि धनतेरस पर 23 मोटरसाइकिलो कि प्री-बुकिंग हो रखी है एवं इनकी डिलेवरी के साथ ही आज के शुभ दिन पर मोटरसाइकिल खरीदने वाले ग्राहकों में उत्साह देखा जा रहा है।

सबसे मजबूत, सबसे ज्यादा एवरेज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 72 से अधिक देशों में निर्यात होकर बनी देश की नम्बर 1 बाइक कंपनी बजाज की मोटरसाइकिलें अपने दमदार इंजन, जबरदस्त मजबूती, शानदार माइलेज और सुपर स्टाइलिश स्पोर्टी लुक के कारण युवाओं की पहली पसन्द बनी हुई है। पिछले 30 सालों से बजाज की बाइक को लगातार चला रहे अंताराम नाई ने बताया कि अन्य कंपनियों की मोटरसाइकिल शुरुआती खरीद में तो सस्ती पड़ती है लेकिन बाद में पेट्रोल खपत में जेब पर भारी मार लगाती है। नाई ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1995 में बजाज बॉक्सर ली थी और आज भी लगातार अच्छी कंडीशन चल रही है।