Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2025। गांव रीड़ी के निकट एक मोटरसाइकिल सामने आ रही पिकअप से टकरा गई और बाइक सवार युवक घायल हो गया। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादारों ने मौके पर पहुंच कर घायल रीड़ी निवासी 18 वर्षीय भवानी पुत्र रामेश्वरलाल जाट को एंबुलेस में लेकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सा टीम ने युवक का ईलाज शुरू कर दिया है।
रेलवे फाटक बना मुसीबत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड क्षेत्र में दक्षिण पश्चिमी की ओर रहने वाली आधी आबादी के लिए बीदासर रोड पर स्थित रेलवे फाटक मुसीबत बन गया है। एंबुलेंस घायल को लेकर श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल की ओर आ रही थी तो फाटक बंद मिला। घायल को चार पांच जनों ने फाटक के नीचे से लेकर दूसरी ओर खड़ी एक पिकअप में शिफ्ट किया गया। पिकअप चालक ने घायल को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां करीब 10 मिनट फाटक बंद रहने से बड़ी मुसीबत लोगों को नजर आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आए दिन फाटक पर मरीज व गर्भवती महिलाओं को लिए खड़ी गाड़ियों में परिजन बुरी तरह से परेशान होते नजर आते है। विदित रहें यहां ओवरब्रिज निर्माण के लिए चले लबें धरने के बाद रेल विभाग ने ओवरब्रिज के लिए प्रस्ताव भी बनाया। जिसका नक्शा भी बना लिया गया है परंतु काम शुरू नहीं होने से अभी भी इसके निर्माण के आसार नजर नहीं आ रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाइक टकराई पिकअप से, युवक हुआ घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे फाटक बना मुसीबत, घायल को एंबुलेंस से पिकअप में किया शिफ्ट।