Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2025। गांव रीड़ी व बाना के बीच कुछ देर पहले ही एक कार और एक मोटरसाइकिल आमने सामने भिड़ गए। बिजली बोर्ड के पास हुई टक्कर इतनी तेज थी, कि बाइक व कार व दोनों क्षतिग्रस्त हो गए है। बाइक सवार एक महिला व एक पुरुष दो जने गंभीर घायल हो गए है व वहीं आस पास मौजूद लोगों ने दोनों को संभाला। वहीं एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस ने मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया है। जिनमें महिला की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। मौके पर यातायात बाधित हो गया व अनेक राहगीर रूक गए है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पूरी खबर के लिए जुडे रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ…