Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2024। बीदासर रोड पर एक कैंपर और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें एक महिला सहित तीन जने घायल हो गए है। मोटरसाइकिल पर एक दंपती सहित बालक गांव बाना की ओर जा रहें थे व सामने से आ रही कैंपर से बाइक टकरा गई। बाइक सवार तीनों ही घायल हो गए है व कितासर भाटियान निवासी  है। तीनों घायलों को कैंपर सवार ने ही उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टीम के सेवादारों ने मौके पर पहुंच कर मेडिकल स्टाफ की घायलों को संभालने में मदद की। घायल 45 वर्षीय लक्ष्मणराम बावरी उनकी पत्नी 42 रामेश्वरी व पुत्र 10 वर्षीय किशन घायल हो गए है। चिकित्सकों ने बताया कि दो को गंभीर चोटें आई है व तीनों को ही प्राथमिक चिकित्सा के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया है।