Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2025। क्षेत्र में आज उल्लास के साथ नवरात्र प्रारंभ हुए है। मंदिरों व घरों में माता की चौकी सजाई गई है। लोगों ने व्रत उपवास रखते हुए विभिन्न प्रकार के नियम पालना के संकल्प भी लिए है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंच कर माता के दर्शन किए व धोक लगाई। मंदिरों में विभिन्न आयोजनों के बीच नौ दिन व रात श्रद्धालु आध्यात्म के सागर में गोते लगाएंगे। गांव आड़सर के प्रसिद्ध माँ भगवती मंदिर में नौ दिवसीय विभिन्न धार्मिक आयोजन प्रारंभ हो गए है। यहां 28 सितंबर को भव्य रात्रि जागरण का आयोजन होगा। जिसमें भजन गायक महावीर सांखला नागौर द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। कस्बे के आड़सर बास के प्राचीन माताजी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। मां का दरबार रोशनी व फुलों की महक से सराबोर हो गया है। माता की परंपरागत आरती पूजन के साथ घट स्थापना की गई। वहीं अखंड नौ दिवसीय कीर्तन भी प्रारंभ हो गया है। स्वर्णकार मंदिर में माँ आशापुरी भवानी का विधि विधान से घट स्थापना की गई व नवदिवसीय पाठ पूजा प्रारंभ हुई। हुआ नवरात्र के पहले दिन 300 से अधिक कन्याओं को भोजन करवाया गया। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार नवयुवक संघ के अध्यक्ष संदीप डांवर ने बताया कि मंदिर परिसर में 9 दिन लगातार कन्या भोज का आयोजन जारी रहेगा। ये चार वर्ष से अनवरत जारी है। संघ के कार्यकर्ता करण, रणजीत कड़ेल, मदन कड़ेल, श्रीराम, पवन, विकास धुपड़, विशाल, रूपेश व अनिरूद्ध सक्रिय रहें। गौरव पथ पर चिड़पड़नाथजी की बगीची में माताजी का सुदंर श्रृंगार किया गया। यहां प्रतिदिनि माँ का श्रृंगार मुख्य आर्कषण होगा। वहीं मंदिर परिसर में ही आज से नौदिवसीय कन्या भोज प्रारंभ हुआ। पहले दिन सैंकड़ो कन्याओं का पूजन कर भोजन करवाया गया व उपहार भी दिए गए। मंदिर में संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन भी प्रांरभ हुआ। भोले की फौज करेगी मौज के सदस्य सक्रिय रहें। कालूबास में दधीमथी माताजी मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए। यहां घट स्थापना पूजन के साथ अखंड दीपक जलाए गए व दुर्गासप्तशती के पाठ प्रारंभ हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में हो रहें सामूहिक आयोजनों में अपनी भागीदारी निभाते हुए सेवा व सहयोग दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के प्राचीन माताजी मंदिर की भव्य सजावट की गई, अखंड कीर्तन के साथ पूजा अर्चना प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वर्णकार मंदिर में माँ आशापुरी के विशेष श्रृंगार के साथ प्रारंभ हुआ नवरात्रि उत्सव, अखंड कीर्तन हुआ प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौरव पथ पर चिड़पड़नाथजी की बगीची में नौदिवसीय कन्या भोज का होगा आयोजन, पहले दिन सैंकड़ो कन्याओं ने किया भोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वर्णकार मंदिर परिसर में नौदिवसीय कन्या भोज का होगा आयोजन, पहले दिन करीब 300 कन्याओं ने भोजन ग्रहण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से नवरात्र पूजन प्रारंभ किए।