Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स श्रीडूंगरगढ़। वर्षाऋतु के समापन के साथ ही शारदीय नवरात्र का शुभागमन हो जाता है। देशभर के साथ कस्बे में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ नवरात्र के 9 दिन रात पूजन का अखंड आयोजन किया जाता है। आडसर बास स्थित माताजी के मंदिर, स्वर्णकार माताजी मंदिर, कालीमाता मंदिर, सरस्वती माता मंदिर, दधिमती माता मंदिर, ब्राह्मणी माता मंदिर सहित घरों में भी घट स्थापना करके देवी की पूजा अर्चना की गई। इस बार कोरोना के कारण हरवर्ष की भांति इतनी चहल-पहल तो नहीं दिखाई दे रही परंतु आस्था में किन्चित भी कमी नहीं दिखाई दे रही है। कोरोना के चलते मंदिरों में इस बार अखंड कीर्तन में श्रद्धालुओं की भीड़ कम ही रहेगी वहीं मंदिर प्रशासन द्वारा भी कोरोना गाइडलाइन के अंतर्गत दर्शनों की व्यवस्था रखी गई है। दर्शनार्थियों से मंदिर प्रशासन द्वारा मास्क को अनिवार्य रूप से पहनने की अपील की गई है। वहीं जागरूक श्रद्धालुओं द्वारा भी घरों से ही माता के नवाह्निक अनुष्ठान को किया जा रहा है।

आडसर बास माता मंदिर
स्वर्णकार माताजी मंदिर में सजा मां का दरबार और चल रहा अखण्ड कीर्तन