Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2023। गांव मोमासर में जेठानी ने देवर देवरानी के खिलाफ आरोप लगाए वहीं देवरानी ने थाने पहुंच कर अपनी जेठानी उसके बेटे बहू व बेटी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 40 वर्षीय राधा देवी पत्नी अशोक कुमार जाट ने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर को सुबह मेरे पति बकरियां चराने गए थे। मैं गाय को निरा चारी कर रही थी तभी मनोज जबरन खेत में घुसा और गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। तभी मनोज की माँ मनोहरीदेवी, पत्नी गीता व बहन सरिता आए और पहने हुए मंगलसूत्र, बोरिया, नाक का लूंग छीन लिए। आरोपियों ने हाथ पर दांतो से काट डाला और चौसांगी व कुल्हाड़ी से वार किए। दस दिन पहले भी माँ बेटी ने मेरी ढाणी में आकर 5 किलो घी, दूध दही गिरा दिया, विरोध करने पर धक्का मुक्की की थी। आरोपी आए दिन खेत से निकल जाने को कहते हुए चोरी के झूठे आरोप लगाते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।