Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसम्बर 2022। क्षेत्र में एक व्यक्ति सुबह अपने घर से घूमने निकला और एक अन्य जनें ने उससे नाम पूछकर हथौड़े से पीट डाला। गांव आडसर निवासी चैनाराम पुत्र हरिराम बावरी ने थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह 6 बजे घूमने गया तो एक जनें ने नाम पूछा और हथोड़े से वार कर दिए। जिससे पार्थी के सिर में चोट आई व खून बहने लगा। पार्थी अपने घर की ओर भागा तो आरोपी भी पीछे दौड़ा। पिता व पत्नी ने घर के बाहर आकर छुड़वाया और जीजा तुलछाराम व भाई मालाराम ने आरोपी को पकड़ कर उसका नाम पूछा। आरोपी ने अपना नाम मूलचंद पुत्र मामराज बावरी निवासी रेड़ा, बीदासर होना बताया। आरोपी ने बताया कि वह चैनाराम से रंजिश रखता है व उसे जान से मारना चाहता है। पुलिस ने पार्थी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।