Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ की 203 सकूलों में 4 करोड़ 6 लाख रूपए की राशि स्कूलों में निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत की गई है। जिला कलेक्टर ने प्रशासनिक स्वीकृति जारी कि है, वहीं इनकी वित्तिय स्वीकृति के बाद निर्माण शुरू हो सकेगा। 2025 के मानसून सत्र में अत्यधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों की तात्कालिक मरम्मत एवं पुर्नस्थापना के लिए प्रति विद्यालय में दो दो लाख रूपए दिए जाएंगे। आगामी सात दिनों में इन स्कूलों से तकमीना मांगा गया है। इसमें नवीन निर्माण कार्य शामिल नहीं किया गया है।
हुआ था भारी नुकसान, कई विद्यालय भवन जर्जर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी का अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कालूबास का माहेश्वरी बालिका स्कूल, मोमासर बास बालिका स्कूल सहित अनेक स्कूल जर्जरावस्था में है। ये भवन निर्माण का इंतजार कर रहें है। परंतु फिलहाल इन्हें दो लाख रूपए के मरम्मत कार्य करवा संतोष करना होगा।