Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2023। आडसर बास माहेश्वरी भवन में आज 11 बजे सारस्वत समाज के मठाधिपति साद्योजात शंकराश्रम महाराज के सान्निध्य में धर्म सभा का आयोजन होगा। आयोजन में धर्म में रुचि रखने वाले अनेक श्रद्धालु भाग लेंगे। बता देवें मंगलवार को भी यहां दिव्य आध्यात्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें सारस्वत समाज, संस्कृत गुरुकुल व सेवाधाम के 500 से अधिक युवा बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने प्रार्थनाएं सुनाई व महाराज जी से संस्कृत में लंबी वार्ता हुई। महाराज ने उन्हें सत्कर्म व जीवन के अनेक सिद्धांत बताते हुए धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आयोजक समिति के सुनील तावनिया ने बताया कि बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया व इस आध्यात्मिक सत्र का ज्ञान प्राप्त किया। आज आयोजन में चित्रापुर मठ का पूजन होगा व आध्यात्मिक विषयो पर महाराज चर्चा करेंगे। तावनिया ने बताया कि इस दौरान बाहर से आए श्रद्धालुओं ने राजस्थानी भाषा व राजस्थानी संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त की व राजस्थानी लोक गीतों को सुना। स्थानीय महिलाओं ने गणगौर पूजन के बारे में उन्हें जानकारी दी गयी तो मेहमानों ने गणगौर पूजन का दृश्य सजाया व आंनद लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में बच्चों सहित अभिभावकों ने मंगलवार को आध्यात्मिक आयोजन में भाग लिया।