Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2022-03-27 at 19.04.09
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2022। आदर्श शिक्षक, पर्यावरण वेत्ता, गौसेवी ताराचंद इन्दौरिया का आज क्षेत्र की पैंतीस से अधिक संस्थाओं ने नागरिक अभिनंदन किया। इस मौके पर इन्दौरिया ने उपस्थित जनसमूह को प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन को परहित में लगाने को ही समाज सेवा कहते हैं और संघर्ष तो जीवन में सदैव रहेंगे ही। परंतु कर्तव्यनिष्ठा के साथ संघर्षों से हार नहीं मानकर आगे बढ़ते रहें।

ये अतिथि रहें उपस्थित, सभी ने इंदौरिया के योगदान की सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में अध्यक्ष व्यवसायी लक्ष्मीनारायण सोमानी ने कहा कि शिक्षाविद् ताराचंद इन्दौरिया ने अपने जीवन में सदैव परोपकारिता के भावों को आश्रय दिया व अपने सामाजिक सरोकार के कार्यों में सुख दुख की परवाह कभी नहीं की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.ए.के. गहलोत, डॉ.उमाकांत गुप्त, प्रो. विमला डूंकवाल, डॉ. अजय चौपड़ा, डॉ. बालकृष्ण कौशिक शामिल रहें। सभी अतिथियों ने शिक्षक कर्म को पूजनीय बताया। इस दौरान साहित्यकार श्याम महर्षि मोमासर के वयोवृद्ध शिक्षक गौरीशंकर जोशी तथा मोमासर के सरपंच जुगराज संचेती का शाॅल ओढाकर सम्मान किया।

इन संस्थाओं ने किया इन्दौरिया का सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में कार्यरत इन समाजसेवी संस्थाओं ने इन्दौरिया का सम्मान कर उन्हें नागरिक सम्मान से नवाजा। इस दौरान नागरिक विकास परिषद, गोपाल गौशाला समिति, आपणो गांव सेवा समिति, जीव दया गौशाला समिति, सेवा भारती, श्रीकृष्ण गौशाला गुसाईंसर बड़ा, श्रीकृष्ण गौशाला कालूबास, परामर्थ बाल गौशाला समिति, नगरपालिका मंडल, तुलसी सेवा संस्थान, अणुव्रत समिति, बार एसोसिएशन, योग सेवा समिति, शिव धोरा सत्संग समिति, मोमासर ग्राम पंचायत, राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति, नगर कल्याण समिति, महापुरुष सम्मान समारोह समिति, राउमावि, ओसवाल पंचायत भवन, जैन श्वे. ते. सभा, ग्रामीण बैंक लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ पुस्तकालय, लॉयन्स क्लब ग्रेटर, लॉयन्स क्लब यूनिक, गौड़ ब्राह्मण विकास समिति, माहेश्वरी सभा, पेंशनर समाज, शिक्षक समाज, सारस्वत समाज, लोक समता समिति, श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय, लोक शिक्षण समिति, शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति, राजस्थान मेघवाल परिषद, स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन, बी.आर.जी.बी.घुमचक्कर शाखा के प्रबंधक राजकुमार शर्मा, देवेश मदान, सोनू आसोपा सहित कई संस्थाओं और परिजनों ने इंदौरिया को माला पहना कर साफा पहनाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षाविद् ताराचंद इंदौरिया का हुआ नागरिक अभिनंदन।