Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा कार्यालय में आज सुबह ओबीसी मोर्चा द्वारा सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विधायक ताराचंद सारस्वत शामिल हुए और सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व से ही विश्व पटल पर देश का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जा सकता है। मोदी के नेतृत्व में देश की गरीमा बढ़ी है, एक नेता के रूप में उन्होंने देश में नए प्राण फूंक दिए है जिससे करोड़ो युवा राष्ट्रवाद की प्रेरणा ले रहें है। सारस्वत ने भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक एक वोट बूथ तक ले जाने व मतदान भाजपा के पक्ष में दिलवाने की बात कही। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, मोर्चा के जिला प्रभारी सुनील गहलोत, स्काउट गाइड के प्रदेश उपाध्यक्ष चांदरतन राकांवत, मंडल अध्यक्ष महावीरप्रसाद अड़ावलिया ने भी एक एक कार्यकर्ताओं को देशहित में मतदान करने व करवाने की बात कही। सम्मेलन में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाने वाले पत्रक का वितरण किया गया। इस दौरान सम्मेलन मंच पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकताओं ने मंचासीन गणमान्यों का पार्टी का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में कांग्रेसी पार्षद प्रतिनिधि रहें नानूराम कुचेरिया के भाजपा में शामिल होने पर स्थानीय भाजपा ने उनको पार्टी दुपट्टा पहनाकर भाजपा में शामिल किया गया। सम्मेलन में देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह लखासर, पार्षद मगराज, शहर महामंत्री महेश राजोतिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, मनीष गिरी जैसलसर, महेन्द्रसिंह राजपूत, अनिल वाल्मीकि, भवानी सैनी, जे.पी.स्वामी, नानूराम स्वामी, अशोक महावर, रमेश माली, विमल कुमार, राजेश नायक, राजू सिद्ध, लोकेश सिद्ध, सोहनलाल प्रजापत, रेवन्त सैन, किशन पूरी, योगेश सारस्वत, विजयसिंह राजपुरोहित, भियानाथ सिद्ध, राजू, लेखराम सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।