Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगए़ टाइम्स 4 जुलाई 2024। मौसम विभाग की संभावना के अनुरूप बीकानेर जिले में मानसून का प्रवेश आज होना है और श्रीडूंगरगढ़ अंचल में मानसून का प्रवेश मोमासर के रास्ते आज हो गया है। गुरूवार को मोमासर में जमकर बरसात हुई है। मुख्य बाजार की गलियों में पानी की लहरें नजर आने लगी। श्रीडूंगरगढ़ में बादल छा गए और झमाझम बरसात प्रारंभ हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज सुबह से तापमान तो 37 डिग्री था परंतु तेज उमस ने नागरिकों को हाल बेहाल कर रखा है। ऐसे में बादलों के देखकर लोग प्रसन्न हो गए है। गुरूवार सुबह मौसम विभाग ने गुरूवार व शुक्रवार को आंधी बरसात की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बता देवें प्री मानसून की बरसात भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पूरे जिले से अच्छी रही है। वहीं आज प्रवेश के साथ ही मानसून भी अच्छी बरसात लेकर आया है। ऐसे में क्षेत्र का किसान वर्ग प्रसन्न हो रहा है। विभाग ने आज बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, सिरोही और राजसमंद में 4 और 5 जुलाई को बारिश आंधी का येलो अलर्ट है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में जमकर बरसे मानसून की बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे की ओर प्रारंभ हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चंद पलों पहले उमड़ कर आए बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झमाझम बरसात प्रारंभ हुई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में भरा पानी।