Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-26 at 19.52.47
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2026। देश भर में संतों के सानिध्य में चल रहे गौ-सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार 27 अप्रैल को गौ-सम्मान दिवस मनाया जाएगा और देश की सभी तहसीलों में गौ सम्मान आह्वान रैली निकाली जाएगी एवं उपखण्ड़ अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। पिछले कई दिनों से अभियान से जुड़े कार्यकर्ता गांव गांव पहुंच कर रैली में शामिल होने का निमंत्रण ग्रामीणों को दे रहे है। रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को गोपाल गौशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी तैयारियों का जिम्मा अलग अलग कार्यकर्ताओं में बांटा गया। सोमवार को सुबह 9 बजे यह रैली कस्बे के गोपाल गौशाला से रवाना होगी एवं गौरव पथ होते हुए बाजार, पुराने बस स्टैण्ड़, घूमचक्कर होते हुए 11 बजे उपखण्ड़ अधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। रैली में गौमाता भी शामिल रहेगी एवं महिलाओं द्वारा भजन किर्तन करते हुए रैली में गौ-महिमा गाई जाएगी। भगवा झंडों एवं गौ-सेवा संदेशों के नारों के साथ युवा भी रैली में शामिल रहेगें। रैली के लिए रविवार को भी कई गांवों में सम्पर्क किया गया एवं गौ-माता के प्रति श्रृद्धा रखने वाले आमजन से अधिकाधिक संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया है।