Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के नवरात्र पर्व अपनी भव्यता एवं बड़े आयोजनों के कारण आस पास इलाकों में ही नहीं प्रवासी नागरिकों में भी खासा प्रसिद्ध है। दो वर्षों तक कोरोना के प्रभाव से कस्बे में नवरात्रा के बड़े आयोजन नहीं हो पाए थे एवं 2019 के बाद अब 2022 में ही ऐतिहासिक नवरात्र के लिए पूरा क्षेत्र तैयार है। नवरात्र के दौरान शहर में होने वाले उत्सवों के आयोजन को और अधिक बढ़ाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन भी किया जा रहा है। कस्बे में हाई-स्कूल के सामने ताल मैदान में आयोजित होने वाले इस मेले का उद्घाटन सोमवार शाम को समारोह पूर्वक होगा। मेले में अनेकों प्रकार के छोटे बड़े झूले, कपड़े, जुते, क्राकरी सहित घरेलू सामान की दुकानें, चाट-चौपाटी के व्यंजन, आइसक्रीम, फास्ट-फ़ूड, रजवाड़ी पान आदि की दुकानें सज चुकी है। मेला प्रबंधक सुनिल कुमार शर्मा एवं संजयसिंह ने बताया कि कस्बे में लंबे समय बाद हो रहे इस बड़े मेले के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है एवं श्रीडूंगरगढ़ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग दिन भर खरीददारी का एवं प्रतिदिन शाम 4 बजे से विभिन्न प्रकार के झूलों का लुफ्त उठा पाएंगे।