Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2023। क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मोमासर के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। बजट 2023 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोमासर को उच्च शिक्षा की सौगात देते हुए गांव में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि मोमासर सहित आड़सर, लाछड़सर, सत्तासर, लालासर व आस पास के गांवो से सैंकड़ों विद्यार्थी कॉलेज की पढाई के लिए सरदारशहर, श्रीडूंगरगढ़ या चुरू बीकानेर तक जाते है। इन सभी विद्यार्थियों के लिए अब सुविधा गांव में ही मिल सकेगी। महिया ने कहा कि मुख्यमंत्री से मोमासर में महाविद्यालय की मांग प्राथमिकता से पूरी करने की अपील की गई थी। जिसे बजट में स्वीकृत कर लिया गया है। विधायक महिया ने बताया कि मोमासर के ग्रामीणों व युवाओं ने पूर्व प्रधान दानाराम भांभू के नेतृत्व में मुलाकात कर बजट में राजकीय महाविद्यालय खुलवाने की मांग की थी। इस मांग के मुताबिक सीएम गहलोत से मुलाकात कर महाविद्यालय खोलने की आवश्यकता से संबंधित मांगपत्र दिया था और सरकार ने बजट में इस मांग को शामिल किया है। विधायक महिया ने सीएम अशोक गहलोत का आभार प्रकट करते हुए ग्रामीणों को बधाई दी है। इस घोषणा पर पूर्व प्रधान दानाराम भांभू सहित मोमासर के ग्रामीणों व युवाओं ने विधायक महिया का आभार प्रकट किया है।