Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2026। नीट 2026 का परीक्षा परिणाम गुरूवार रात जारी हो गया। परीक्षा में 11.21 लाख विद्यार्थियों ने क्वालिफाई किया है। इस परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुपता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया है।
क्षेत्र के गांव रीड़ी निवासी मोहित पुत्र लक्ष्मीनारायण तावणियां ने शानदार सफलता हासिल की है। मोहित ने 720 अंकों में से 656 अंक हासिल कर ऑल इंडिया 1054 रैंक प्राप्त की है। मोहित ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार व गुरूजनों को दिया है। परिवार में भी खुशी का माहौल छाया है व जानकार और मित्रगण मोहित को बधाई दे रहें है।
वहीं गांव गुसाईंसर बड़ा निवासी बलराम पुत्र जगदीश कस्वां ने 12वीं के साथ ही पहले प्रयास में नीट में सफलता हासिल की है। बलराम ने 720 में 630 अंक हासिल किए है। बलराम का सगा भाई दामोदर कस्वां व एक ताऊ का बेटा भाई अभिषेक कस्वां भी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर रहें है। कस्वां परिवार में बलराम तीसरा बेटा है जो डॉक्टरी क्षेत्र में जाएगा। उनके परिवार व गांव में प्रसन्नता का माहौल है। मित्रों व जानकारों द्वार शुभकामनाएं दी रही है।

बलराम
मोहित