Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2024। आगामी 16 फरवरी को पंचायत समिति परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। श्रीडूंगरगढ़ में आयोजन पंचायत समिति परिसर में होगा और इसी की तैयारी के लिए आज विधायक ताराचंद सारस्वत पंचायत समिति पहुंचे। सारस्वत ने स्थान का जायजा लिया और प्रभारी बीडीओ किशन नाथ को तैयारियों संबंधी दिशा निर्देश दिए। सारस्वत ने पंचायत समिति परिसर व कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाएं सुधार करने के निर्देश देते हुए जनहित में काम करने की बात कही। पंचायत परिसर में मौजूद कर्मचारियों से सारस्वत ने चर्चा करते हुए संवेदनशील होकर योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए कार्य करने की बात कही।