Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा स्थल के पास स्थिल लोकार्पण मंच पर पहुंच गए है। यहां तेज बरसात हो रही है और खचाखच भरे सभा पांडाल के बाहर तक बड़ी संख्या में लोग खड़ें है। ये लोग बरसात में भीग रहें है और पांडाल में जबरदस्त ढंग से नारे गूंज रहें है। भारत माता के साथ मोदी जिंदाबाद के नारों से उत्साहित माहौल सभास्थल का हो गया है। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास कहा कि ये ग्रीन कॉरीडोर इस इलाके की तस्वीर बदल देगा और विकास के नए आयाम तय करेंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम में मोदी का स्वागत, सांसद ने दिया स्वागत भाषण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोकार्पण कार्यक्रम के पांडाल में मंच पर पीएम का स्वागत शॉल व बीकानेरी साफा पहना कर किया गया। मोदी को बीकानेर की देवी माँ करणी की तस्वीर स्मृति चिह्न के रूप में भेंट देकर सम्मान किया गया। यहां मोदी ने रिमोट का बटन दबा कर 25 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया और अनेक नई योजनाओं का शिलान्यास किया। लोकार्पण व शिलान्यास योजनाओं के बारे पूरी जानकारी का वीडियो लोकार्पण में दिखाया गया। इस मंच पर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि ऐतिहासिक गंग नहर इस क्षेत्र में लाइफ लाइन बनी और आज ये ग्रीन फील्ड कॉरीडोर इस क्षेत्र में दूसरी लाइफ लाइन बनेगी जिसका श्रेय प्रधानमंत्री को है। इस मंच पर नितिन गडकरी ने कहा कि पीएम मोदी ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की प्राथमिकता दी और इसमें राजस्थान को विशेष स्थान दिया है। इस के अंतर्गत राजस्थान में रोड का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहें है। ये कॉरीडोर ऐसा लेंडमार्क बनेगा जिससे विकास के नए आयाम बनेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोदी पहुंचे सभा स्थल तक, लोकार्पण किया योजनाओं को।