Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2024। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने प्रचार में अपनी ताकत लगा दी है। महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी चुनावी दौरे कर भाजपा के पक्ष में वोट मांग रही है। आज मोमासर बास में स्थित ठाकुरजी मंदिर में महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव वनिता आहुजा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान व समृद्धि के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई गई जिससे महिलाओं को विकास के पथ पर अग्रसर होने के मौके उपलब्ध हो सकें है। नारी शक्ति वदंन की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले ने जनतांत्रिक संस्थाओं को महिलाओं को जो स्थान दिया है वह आने वाले कल की सुनहरी तस्वीर पेश करेगा। मोदी ने ही वास्तव में नारी सशक्तिकरण को मजबूत किया है। बैठक में महिला मोर्चा सदस्यों को नारी समृद्धि से जुड़ी अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उसे जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रेखा भादानी ने की। सरिता गोदारा ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। बीकानेर से एडवोकेट सरोज प्रजापत, सुशीला बिस्सा ने भी भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के लिए वोट मांगे। इस दौरान विनीता सारस्वत, रेखा दर्जी, लीला सहित अनेक महिला सदस्य उपस्थित रही।