Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ मनरेगा कार्मिकों ने पंचायत समिति में एकत्र होकर सरकार से अपना हक मांगते हुए नियमितिकरण करने की आवाज उठाई है। कार्मिकों ने समिति परिसर में अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ कर नारे लगाते हुए कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। कार्मिकों ने मुख्यमंत्री के नाम विकास अधिकारी को पत्र सौंपा। मनरेगा कार्मिक संघ श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में कार्यरत एमआईएस मैनेजर, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, ग्राम रोजगार सहायक, सहायक कर्मचारियों द्वारा 15 वर्षों से संविदा पदों पर कार्यरत है। सिंह ने कहा कि जबतक कार्मिकों के नियमितिकरण के संबंध में सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। बता देवें मनरेगा कार्मिकों इस निर्णय से पंचायतों के कार्य बुरी तरह से प्रभावित होंगे। इस दौरान सुरेंद्रपाल सिंह गोदारा, पवन देवड़ा, रोहिताश यादव, महेश भारद्वाज, हरीओम नाई, पूनमचंद, कमलसिंह, मालाराम महिया, कृष्णकांत, भंवरी देवी आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति में मनरेगा कार्मिक संघ ने कार्य बहिष्कार की घोषणा की।