Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ के प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. राधाकिशन सोनी द्वारा लिखित पुस्तक “खेल खेल में सीखें” पुस्तक का विमोचन किया गया। सोनी ने बताया कि पुस्तक बच्चों के सीखने की दिशा में नया विचार है और ये पुस्तक बढ़ते बच्चों के विकास में अभिभावकों व शिक्षकों के लिए मददगार साबित होगी। पुस्तक का विमोचन शुक्रवार को बीकानेर के सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के 59वें प्रांतीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान मंच से किया गया। सम्मेलन में शिक्षा के लिए समर्पित तथा गुणात्मक शिक्षा एवं शैक्षिक नवाचारों के प्रति प्रतिबद्ध हजारों शिक्षकों की उपस्थिति में शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सुरजीत मजूमदार, अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा, राजस्थान भूदान बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कड़वासरा, बीकानेर के जिला प्रमुख मोडाराम, शिक्षक नेता महावीर सिहाग, राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया, कामरेड हनुमान चौधरी, शिक्षक नेता श्रवण पुरोहित, उपेन्द्र शर्मा, संजय पुरोहित, शिवशंकर गोदारा, सोहन लाल गोदारा, रेवन्त राम गोदारा, भंवर पोटलिया, याकूब खान, आदूराम मेघवाल सहित अनेक प्रबुद्धजनों उपस्थित रहें। सोनी ने बताया कि सम्मेलन में अतिरिक्त शिक्षा निदेशक रचना भाटिया, संयुक्त निदेशक डॉ. राजकुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह भाटी, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक गजानंद सेवग, जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी हेतराम सारण, शिक्षाधिकारी पृथ्वीराज लेघा भी उपस्थित रहें। सभी ने पुस्तक का विमोचन एकसाथ किया व लेखक डॉ. सोनी को शुभकामनाएं दी।