Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 फरवरी 2024। राउमावि ताल मैदान में आज धूमधाम से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत व उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी शामिल हुए। विधायक ने गुरू को बच्चों के भविष्य का सृजनकर्ता बताते हुए ज्ञान देने वाले ब्रह्मा बताया। सारस्वत ने कहा कि गुरू विद्यार्थी के हित में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें जिससे सरकारी स्कूलों की छवि में सुधार हो सकें। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के मार्ग पर चलकर सक्षम बनने की प्रेरणा दी। चौधरी ने कहा कि आज के बच्चे भविष्य में रोजगार मांगने वाले नहीं देने वाले बनें ऐसा प्रयास करें। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन का एक प्रसंग सुनाते हुए युवा पीढ़ी को मोबाइल फोन का उपयोग एक उपकरण की तरह सकारात्मक ढंग से करने की बात कही। उन्होंने बच्चों से कहा कि घर में बड़े बुजुर्गों के पास बैठे और उनसे जीवन के सच्चे सबक सीखें। समारोह का प्रारंभ सरस्वती पूजन से हुआ और प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़ ने सभी का स्वागत करते हुए व आभार जताया। स्कूल परिवार द्वारा विधायक, उपखंड अधिकारी सहित माहात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल की प्रधानाचार्य विमला गुर्जर का शॉल, साफा व फूलमाला पहनाई गई व सम्मान प्रतीक भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व खूब तालियां व सराहना बटोरी। प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया। मंच संचालन डॉ राधाकृष्ण सोनी ने किया और वरिष्ठ शिक्षक बालाराम, प्रदीप कुमार, विमला सहित स्टाफ ने विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली।

रूंध गया प्रधानाचार्य का गला, स्कूल की हालत दयनीय, लगाई गुहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी स्कूलों में वार्षिकोत्सव का दौर चल रहा है और इसी क्रम में आज राउमावि ताल मैदान में चौथे वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। 1936 से भी पुराना ये विद्यालय आज अपनी दयनीय स्थित में खड़ा सैंकड़ो बच्चों को शिक्षा देने के दायित्व का निर्वहन कर रहा है। उनके स्वागत भाषण ने आज यहां उपस्थित सभी युवाओं के मनों में विद्यालय का सहयोगी बनने की प्रेरणा का उदय जरूर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़ आगामी जून माह में सेवानिवृत्त होंगे और अपने स्टाफ के साथ वे स्कूल विकास के लिए जीतोड़ प्रयास कर रहें है। जाखड़ ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में नॉडल स्तर का सरकारी विद्यालय यही है जिसमें 12वीं तक कला, विज्ञान, कॉमर्स व कृषि विज्ञान विषय की शिक्षा ग्रहण करने पूरे उपखंड के सैंकड़ो विद्यार्थी अध्ययनरत है। उन्होंने कहा कि यहां के पूर्व छात्र विभिन्न क्षेत्रों में खूब यश कमा रहें है। जाखड़ का गला रूंध गया जब उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में स्कूल पानी में डूब जाता है और भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। दो-तीन कमरे तो कभी भी गिर सकते है। स्कूल का खेल मैदान ताल मैदान अपनी दयनीय स्थिति में है। जाखड़ ने कहा कि छोटे गांवो के स्कूलों में टिन शेड है परंतु हमारे अथक प्रयासों के बावजूद अब तक किसी नेता ने टिन शेड तक की घोषणा विद्यालय में नहीं की है। जाखड़ ने विधायक से टिन शेड का निर्माण करवाने की मांग भी रखी। संचालनकर्ता डॉ राधाकृष्ण सोनी ने कहा कि हजारों बच्चों के भविष्य के लिए विद्यालय भवन के पुर्ननिर्माण के लिए विधायक सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासी पूरे मन से सच्चे प्रयास करें। इस पर विधायक ने विद्यालय हित में कार्य करने का आश्वासन भी दिया।

ये अतिथि रहें उपस्थित, दिया सहयोग भी, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स बना सहयोगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्षिकोत्सव में स्वागत सौजन्य श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के स्वागत, सम्मान सहित सभी अतिथियों, पूर्व विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ को प्रतीक स्वरूप दिए गए सम्मान के सौजन्यकर्ता के रूप में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने सेवा दी। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी का स्कूल परिवार ने साफा, शॉल व फूलमाला सहित प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। समारोह में अतिथि रूप में शामिल हुए सेवानिवृत प्रधानाचार्य प्रभुराम बाना, समाजसेवी जगदीश स्वामी सहित वरिष्ठ अध्यापक बालाराम, एडवोकेट रणवीरसिंह खीची, लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी,  उदयभान सेरडिया, द्रोपदी सेवग ने राशि सहयोग दिया। इस दौरान लीलाधर शर्मा, भवानीप्रकाश तावणियां, मोहनलाल शर्मा, हरिराम शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, पत्रकार अनिल धायल, महेश राजोतिया, भगवानदास पटवारी सहित अनेक प्रबुद्धजन व शिक्षाविद शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक का गुरूजनों ने किया स्वागत, सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुआ समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी का स्कूल परिवार ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महात्मा गांधी अंग्रजी माध्यम स्कूल की प्रधानाचार्य विमला गुर्जर का किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों सहित अनेक अभिभावक व शिखाविद, प्रबुद्धजन हुए समारोह में शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने किया माता सरस्वती का वंदन।