Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2024। विधायक ताराचन्द सारस्वत ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर को पत्र लिखकर पीबीएम अस्पताल बीकानेर में अस्थाई रूप से कार्य कर रहें करीब पांच सौ से अधिक नर्सिंगकर्मियों का अर्जेंट टेम्परेरी बेसिस को बढ़ाने की मांग की है। विधायक ने इन सभी का कार्यकाल कम से कम एक साल तक करने की मांग की है। पत्र में विधायक ने कहा कि पी.बी.एम. सामान्य चिकित्सालय, जो की संभाग का ही नहीं अपितु पश्चिमी राजस्थान का भी सबसे बड़ा अस्पताल है में पूरे पश्चिमी राजस्थान के रोगियों के साथ पडोसी राज्यों से भी रोगी स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंचते है। यहां प्रतिदिन की ओपीडी 4000 रोगी व आईपीडी 2000 से अधिक रोगियों की रहती है। विधायक के निजी सहायक रजनीकांत सारस्वत ने बताया कि विधायक ने कहा कि सरकार जनकल्याकारी कार्यों के अंतगर्त पी.बी.एम. चिकित्सालय में कार्यरत 500 से अधिक नर्सिंगकर्मी अर्जेंट टेम्परेरी बेसिस पर लगे है। इन नर्सिंग कर्मियों की सेवावधि शासन द्वारा कभी तीन माह, तो कभी छ: माह के लिये बढ़ाई जा रही है। जिसके कारण अर्जेंट टेम्परेरी बेसिस पर कार्यरत नर्सिंग कर्मियों में भविष्य को लेकर असंमजस व भय का माहौल बाना रहता है। विधायक सारस्वत ने इन कर्मचारियों को राहत प्रदान करते हुए। इनकी सेवावधि में वृद्धि करने व इनका सेवाकाल कम से कम एक साल तक का करने की मांग की है। उन्होंने चिकित्सा मंत्री को अवगत करवाया है कि हाल ही में शासन द्वारा उक्त नर्सिंग कर्मियों की सेवावधि में मात्र तीन माह की अवधिवृद्धि की गई है, जो की 31 दिसम्बर 2024 को पूर्ण होगी। राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधीनस्थ सेवानियम 1965 में नियम 27 में अर्जेंट टेम्परेरी बेसिस पर कार्यरत कर्मियों की सेवावधि को प्रत्येक बार में एक-एक वर्ष तक बढाये जाने का प्रावधान है।