Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2024। लंबे समय से बंद पड़ी शहर में हर घर कचरा संग्रहण योजना 1 सितम्बर से पुन: शुरू हो पाएगी। इस संबध में लंबी प्रक्रिया के बाद टेंडर हुए थे एवं नए टेंड़रों को आज आर्डर देते हुए पालिका कार्यालय में आठ टैक्सियों को विधायक ताराचंद सारस्वत एवं पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस बार इस टैंडर में पालिका द्वारा घर घर कचरा संग्रहण के लिए एक करोड़ 93 लाख रुपए से अधिक रुपए खर्च किए जाएगें। नए टेंड़रों के अनुसार एलओटी आधारित सिस्टम में पालिका क्षेत्र के सभी घरों में आरएफआईडी टैग लगाए जाएगें एवं कंट्रोल रूम में टैक्सियों के घूमने की जानकारी भी लगातार आनलाईन दिखती रहेगी। हर गली में स्कैनर लगाए जाएगें एवं टैक्सी के वहां से गुजरने पर ही ठेकेदार का भुगतान बन पाएगा। अब पालिका में हर वाहन का रूट बनाया जाएगा एवं रूट का अवलोकन कंट्रोल रूम में लगी एलईडी में हो सकेगा। यह सिस्टम जारी होने से अब शहरवासियों को उम्मीद है कि करोड़ों खर्च करने के साथ ही अब जल्द ही शहर में हर घर से कचरा संग्रहण संभव हो सकेगा। इस सेवा की शुरूआत पर विधायक एवं पालिकाध्यक्ष सहित पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, ओम सारस्वत, हेमनाथ जाखड़, महेश राजोतिया, सुरेन्द्र चूरा, पार्षद जगदीश गुर्जर, विनोद गिरी गुसाईं, हेमराज बरडिया, विक्रम सिंह शेखावत, वेदप्रकाश शर्मा, सुभाष स्वामी, जगदीश आसोपा, नौरंग सारस्वत, श्यामसुंदर पुरोहित, रामसिंह जागीरदार, पवन इंदौरिया, सांवरमल सारस्वत, मनीष गिरी, नवरंग सारस्वत, अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा, रवि जोगी, कमल चांवरिया, जगदीश आसोपा, सुभाष स्वामी सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।

नगरपालिका ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आमजन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने बताया कि घर-घर कचरा संग्रहण ऑटो टीपर नहीं आने पर हेल्पलाइन नंबर 7296879251 (राजीव) पर सूचना की जा सकेगी। इसके अलावा स्ट्रीट एवं रोड लाईट की शिकायत के लिए 9414148083 (संजय शर्मा) पर शिकायत की जा सकेगी। इस प्रकार पालिका क्षेत्र में मृत पशुओं को उठाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9799683722 (पन्नालाल सांसी) पर सूचित किया जा सकेगा। इसी क्रम में नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय में एकल खिड़की योजना भी आरम्भ की गई है। इससे आमजन की समस्याओं के निवारण के लिए रजिस्टर का संधारण किया जा रहा है।