Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई2023। विधायक गिरधारीलाल महिया आज सुबह दोनो लापता युवतियों के परिजनों से मिले और अधिकारियों से मिलकर मामले की पूरी रिपोर्ट ली। विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया और बताया कि नाबालिग व शिक्षिका की सकुशल वापसी के लिए प्रशासन व राज्य सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है और इसी का परिणाम रहा कि बालिका और शिक्षिका को दस्तेयाब कर लिया गया है। पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात के बाद विधायक ने प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ मामले को लेकर अब तक की पूरी रिपोर्ट ली। विधायक ने कहा कि बालिकाओं को दस्तयाब करने के लिए स्थानीय पुलिस व प्रशासन को राज्य सरकार स्तर से भी सहयोग करवाया गया है। इस दौरान एसडीएम मुकेश चौधरी, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा व सीओ रामेश्वर सारण मौजूद रहे। महिया ने बताया कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी और इंया सबन्ध में हर संभव प्रयास किये गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिया ने दी परिवारों को प्रयासों की जानकारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक पीड़ित परिवारों से मिले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने अधिकारियों से ली पूरी जानकारी।