Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवबंर 2023। विधायक गिरधारीलाल महिया ने माकपा प्रत्याशी के रूप में आज कुछ समर्थकों को लेकर सादगी के साथ अपना पर्चा दाखिल करवा दिया है। महिया ने गौरव पथ पर स्थित विधायक लोक सेवा केन्द्र में ही माकपा पार्टी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान समर्थकों के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य के लिए जो कार्य किए है उनकी बदौलत जनता के आशीर्वाद पर उन्हें पूरा भरोसा है। महिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता धनबल के जोर से चुनाव विजयी करने की मंशा रखने वाले नेताओं को नकारने के मूड में है और विधानसभा में क्षेत्र की आवाज उठाने व विकास की गति को लगातार जारी रखने के लिए जनता माकपा के संघर्ष को चुनने का मन बना चुकी है। महिया ने बताया कि शुक्रवार को गांव बिग्गाबास रामसरा में शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी, गांव धीरदेसर चोटियान में राकेश चोटिया, सोनियासर गोदारान में शहीद हेतराम गोदारा व सावंतसर में शहीद निहालचंद विश्नोई को नमन कर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ की जाएगी। जन आशीर्वाद यात्रा के तहत आगामी 6 नवम्बर को श्रीडूंगरगढ़ के दशहरा मैदान में विशाल चुनावी रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें पूरे क्षेत्र से नागरिक भाग लेंगे। माकपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा व रैली की तैयारियां प्रारंभ कर दी है।