Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2024। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नागरिक विकास परिषद भवन में दिवंगत सत्यनारायण बिहाणी परिवार के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। 75वें गणतंत्र दिवस पर आज 38वां रक्तदान शिविर है और इससे संस्था सदस्यों में भी उत्साह का माहौल है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने शिविर का उद्घाटन किया व युवाओं से परोपकारी बनकर किसी का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करने का आह्वान किया। सारस्वत ने प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कोरोना काल में नागरिकों की सेवा के लिए संस्था कार्यों को सराहा। उद्घाटन सत्र में अतिथि विधायक सहित पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, महावीर प्रजापत, रक्त संग्रहण टीम प्रभारी डॉ कुलदीप मेहरा व राधाकिशन बिहाणी का संस्था सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। संस्था अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने संस्था के सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वामी ने कहा कि दोपहर तीन बजे तक चलने वाले इस शिविर में पहुंच कर रक्तदाता रक्तदान के पुण्य से जुड़े। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने रक्तदाताओं से रक्त देकर परहित से जुड़ने की अपील की। डॉ कुलदीप मेहरा ने रक्तदान करने से रक्तदाता के स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देते हुए जरूरतमंद के लिए रक्त की एक एक बूंद का महत्व बताया। राधाकिशन बिहाणी ने बिहाणी परिवार की ओर से अतिथियों सहित संस्था सदस्यों का आभार जताया। सभी वक्ताओं ने भ्रांतियों से बाहर आकर रक्तदान जरूर करने का आग्रह युवा शक्ति से किया। कार्यक्रम का संचालन विजयराज सेवग ने किया व इस दौरान संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंधी, श्रीगोपाल राठी, तुलसीराम चोरड़िया, सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट रणवीरसिंह खिंची, भवानी तावणियां, विक्की बिहाणी, रमेश प्रजापत, बालकिशन पांडिया, मांगीलाल राठी, सुशील सेरड़िया, लक्ष्य प्रजापत सहित बिहाणी परिवार के सदस्य उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने युवाओं से रक्तदान करने की अपील की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिहाणी परिवार के राधाकिशन बिहाणी ने जताया सभी का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदान शिविर प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदाताओं में उत्साह, युवा करें रक्तदान।