Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-05-11 at 16.32.11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे स्थित सिद्ध धर्मशाला में दिवंगत कुंभनाथ बलिहारा की स्मृति में उनके माता-पिता अमरनाथ-मींरादेवी बलिहारा द्वारा कुंभनाथ द्वार के रूप में धर्मशाला का भव्य प्रवेश द्वार बनवाया गया है। इस प्रवेश द्वार का लोकार्पण समारोह एवं दिवंगत कुंभनाथ बलिहारा की स्मृति में रक्तदान शिविर रविवार को अखिल भारतीय जसनाथी महासभा के सानिध्य में आयोजित किया गया। इस समारोह में द्वार के साथ अमृतधारा प्याऊ, इंटरलॉक निर्माण कार्य, चारदिवारी का लोकार्पण भी समाज के मुखिया लोगों द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम में समाज के सैंकड़ों की संख्या में मौजिज लोग पहुंचें, जिन्होनें संत सोमनाथ महाराज के सानिध्य में देव जसनाथजी के बताए 36 नियमों की पालना के संकल्प लिए। दिवंगत कुंभनाथ बलिहारा की चौथी पुण्यतिथी पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत शामिल हुए एवं सारस्वत ने धर्मशाला के विकास के लिए 10 लाख रुपए की राशि विधायक कोष से देने की घोषणा की। घोषणा से पूर्व सारस्वत ने देव जसनाथजी को सकल मानव जाति के लिए प्रेरणीय एवं पूजनीय बताया एवं उनके बताए नियमों पर चलने से ही मानवता धर्म की पालना संभव बताई। कार्यक्रम में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, श्रीडूंगरगढ़ प्रधान सावित्री देवी गोदारा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई भी अतिथि रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूनरासर सरपंच, बरजांगसर सरपंच सहित बड़ी संख्या में सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, पूर्व सरपंच, मंहतगण व महासभा प्रबंधक कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मणनाथ, बजरंगनाथ सांई, श्रवणनाथ, लालनाथ कूकणा, रामचंद्रनाथ टांडी, रामप्रताप बलिहारा, श्रवणनाथ डूडी, पन्नानाथ कुकणा, दुलनाथ सिद्ध कतरियासर, गिरधारनाथ गोदारा, शंकरनाथ सांई, भंवरनाथ, सहीनाथ डांगा, शिवभगवान भारी, मनीष गोदारा आदि भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नत्थूनाथ मंडा ने की एवं आयोजक अमरनाथ बलिहारा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम संयोजन किशननाथ ज्याणी बीनादेसर ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने किया कुंभनाथ द्वार का लोकार्पण।

322 रक्तवीरों ने दिखाया उत्साह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच क्षेत्र के रक्तवीरों का रक्त देश एवं दूसरों के काम आने के लिए उबाल मार रहा है। मरते हुए रोगियों की जान बचाने के उद्देश्य से क्षेत्र के 322 रक्तवीरों ने दिवंगत कुंभनाथ बलिहारा की स्मृति में रक्तदान किया। शिविर में बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय की टीम ने रक्त् संग्रहण किया एवं 27 बैड़ पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगातार रक्तदाताओं की लाईनें लगी रही। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देते हुए बलिहारा परिवार के पूर्व सरपंच किशननाथ बलिहारा, अमरनाथ बलिहारा, पदमनाथ बलिहारा सहित समाज के मुखिया लोगों ने प्रदान करते हुए आभार जताया। रक्तदान शिविर में सिद्ध समाज के साथ साथ अन्य सभी समाजों के युवाओं ने उत्साह से रक्तदान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में 381 रक्तदाताओं ने उत्साह से किया रक्तदान।

भामाशाहों का किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को सिद्ध धर्मशाला में आयोजित किए गए इस समाज महासम्मेलन में धर्मशाला में विभिन्न विकास कार्यों में अपना धन सर्मपित करने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया गया। महासभा के कोषाध्यक्ष मनफूलनाथ गोदारा ढाणी पांडूसर, मनफूलनाथ हरदयालपूरा ने साफा पहना कर एवं सम्मान प्रतिक प्रदान कर अभिनंदन किया। इस मौके पर महासभा द्वारा सभी दानदाताओं का आभार भी जताया गया एवं धर्मशाला के सतत विकास के लिए सहयोगी बने रहने की अपील की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भव्य समारोह सफलता पूर्वक हुआ पूर्ण, आयोजकों ने जताया आभार।