Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2024। विधानसभा में विधायक ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को पर्ची के माध्यम से समय लेकर (एसडब्ल्यूएच-93) बीदासर-श्रीडूंगरगढ़-कालू तक की 82 किलोमीटर लंबी सड़क की गुणवत्ता की जांच करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इसकी गुणवत्ता की जांच की जाए और रिपोर्ट आने तक ठेकेदार का भुगतान रोका जाए। विधायक ने कहा कि इस सड़क का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग की पीपीपी योजना के तहत हुआ है। निर्माण के तुरन्त बाद से ही यह सड़क लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे आमजन परेशान हो रहा है तथा आए दिन यहां दुर्घटनाओं का सामना नागरिाकों को करना पड़ रहा है। सारस्वत ने कहा कि गत कांग्रेस सरकार के लोगों ने इस सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार करते हुए इसकी गिट्टी व डामर खा गए और निम्न स्तर का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि नई सड़क में गड्ढों को भरने का काम भी साथ ही चल रहा है। इससे यह स्पष्ट है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री काम में ली गई है जो मानक स्तर से हल्की व गिरी हुई है। विधायक सारस्वत ने कहा कि इस सड़क में डामर की मात्रा भी माप के अनुसार नहीं डाली गई है। सारस्वत ने कहा की जब तक सड़क की पूरी जांच नहीं हो जाती तब तक ठेकेदार का पूरा पेमेंट रोका जाए। वहीं इसकी जांच भी उच्चधिकारियों से करवाने की मांग सदन में पूरजोर ढंग से विधायक ने उठाई है। नीचे दी लिंक पर क्लिक कर देखें पूरा वीडियो:-

https://fb.watch/tNN0YR8cIL/