Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
स्कूल के लिए निकला युवक 6 दिन से है लापता, पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी, लगाई मदद की गुहार।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2022। कोटासर गांव से स्कूल जाने के लिए घर से निकला बालक लापता हो गया है। इस संदर्भ में बालक के पिता ने सेरूणा पुलिस थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कोटासर गांव निवासी पूनमचंद जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका 17 वर्षीय पुत्र दिनेश गोपालसर गांव के निजी विद्यालय में कक्षा 12 का विद्यार्थी है। गत 5 अगस्त को रोजाना की तरह वह अपने घर से स्कूल के लिए निकला था। जब शाम को घर नहीं लौटा तो हमें बड़ी चिंता होने लगी। पिछले 6 दिनों से हमने सभी जान पहचान व‌ रिश्तेदारों से पूछताछ की।लेकिन दिनेश का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच थाने के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार कर रहे हैं।