Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवबंर 2022। काले शीशे चढ़ाई हुई बिना नम्बर की बोलेरो कैम्पर की पीछे दौड़ाया, आगे चल रही कार के सामने जाकर 180 डिग्री पर जोर से घुमाया, कार को रूकवाया और लोहे की रॉड व लाठियां लेकर उतरे बदमाश, ये सीन किसी फिल्म का नहीं वरन सांवतसर से लिखमीसर के मार्ग पर मंगलवार दोपहर 3.15 बजे घटित हुई घटना का है। पीड़ित 38 वर्षीय ओमपाल सिंह पुत्र जोगसिंह राजपूत निवासी गोन्दुसर, सांडवा हाल निवासी बापेऊ ने सेरूणा थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह अर्जुनसिंह राजपूत के साथ सेरूणा से बापेऊ अपनी स्वीफ्ट कार में जा रहा था। मार्ग में आरोपी सांवरमल गोदारा निवासी ऊपनी, रामचंद्र महिया निवासी कल्याणसर पुराना, ओमप्रकाश जाट व लिछमण जाट निवासी लिखमीसर तथा दो अन्य जनों ने कार को रुकवाया। जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की और जब हम दोनों जान बचाकर पास ही के खेत में भागे तो आरोपियों ने गाड़ी में रखे दो फोन तोड़ डाले व नगदी 14760 रुपए चुराकर गाड़ी को लोहे की रॉड से बुरी तरह से तोड़ दिया। पीड़ित ने आरोपियों द्वारा शराब का ठेका चलाने की बात पुलिस को बताते हुए कहा कि आरोपी उससे रंजिश रखते है व इनसे उसे जान का खतरा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई चैनदान के सुपुर्द कर दी है।