Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रेल 2023। मुख्य मंत्री अशोक गहलोत के श्रीडूंगरगढ़ आगमन का मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम जारी हो गया है। सीएम हैलीकॉप्टर से सुबह सवा दस बजे सीकर से रवाना होंगे व 11 बजे गांव गुसाईंसर बड़ा पहुंचेगे। राजकीय प्रभा ओझा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुसाईंसर बड़ा के भवन एव स्टाफ क्वार्टर्स का लोकार्पण करेंगे। दोपहर सवा एक बजे गुसाईसर बड़ा से रवाना होंगे और डेढ बजे धीरदेसर चोटियान पहुंच कर शहीद नायक राकेश चोटिया की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहां से 2 बजे धीरदेसर चोटियान से प्रस्थान करेंगे तथा सवा दो बजे सोनियासर गोदारान पहुंचे कर महंगाई राहत कैंप का अवलोकन कर हेतराम गोदारा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बता देवें क्षेत्र में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उत्साहित है व अपने नेता के स्वागत की तैयारियों में जुटें है।