Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000a08fb-bc21-44f6-8f1c-1960f24fba3d (64)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2020। गर्मी के मौसम में सेहत का खासा ध्यान रखना होता है। इस मौसम में बीमारियां अधिक होती हैं। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए और गर्मी से बचने के लिए पुदीना का इस्तेमाल करना चाहिए। इसका इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

आइए जानते हैं पुदीना के फायदे :-

  • पेट के लिए फायदेमंद
    पुदीना पेट के लिए लाभकारी होता है। गर्मियों में पुदीना पेट की गर्मी को कम करने का काम करता है।
  • पैरों के लिए लाभकारी
    अक्सर देखा जाता है कि गर्मियों में पैरों के तलवों में जलन होने लगती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए फ्रिज में रखे हुए पुदीने के पत्तों को पीसकर पैरों के तलवों पर लगाएं।
  • लू से बचाव 
    गर्मियों में लू से बचाव बहुत जरूरी है। लू से बचाव के लिए गर्मी के मौसम में सूखा या गीला पुदीने को छाछ, दही, कच्चे आम के पने के साथ मिलाकर पीना चाहिए।
  • गर्मी में करें चटनी का सेवन
    गर्मियों में पुदीने की चटनी फायदेमंद होती है। स्वाद के साथ-साथ ये स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होती है। गर्मी में अक्सर ऐसा होता है कि भूख नहीं लगती है, ऐसे में पुदीने की चटनी भूख खोलने का काम करती है।
  • हिचकी की समस्या होगी दूर
    अगर आपको अक्सर हिचकी आ जाती है तो पुदीने में चीनी मिलाकर धीरे-धीरे चबाने से हिचकी की समस्या दूर हो जाती है।
  • चेहरे पर लगाएं पुदीना
    गर्मियों में तरोताजा रहने के लिए आप चेहरे पर पुदीना का लेप लगा सकते हैं। गर्मी के मौसम में थकान को दूर करने के लिए इस उपाय को किया जा सकता है।
  • पीलिया से बचाएं
    गर्मियों के मौसम में पीलिया होने का खतरा भी होता है। गर्मी में पुदीना का सेवन करने से पीलिया जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।
  • कोई साइड इफेक्ट नहीं
    पुदीना का सेवन करने से कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है।