Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2026। दो दिन पहले दोपहर को घर से निकली नाबालिग घर लौटकर नहीं आई और परेशान पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर युवती को ढूंढ लाने की गुहार पुलिस से लगाई है।
पढें खबर विस्तार से:-
श्रीडूंगरगढ़ शहर के कालूबास में किराए पर रहने वाले बिहार के एक परिवार से दो दिन पहले 16 वर्षीय युवती लापता हो गई। युवती के पिता ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 7 जुलाई की दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच घर से निकली और वापस लौट कर नहीं आई। पीड़ित ने आस पास, रिश्तेदारों व मित्रों के यहां युवती को तलाश किया परंतु उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच एएसआई देवाराम को सौंप दी है।