Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
Hindustan-Petroleum-Corporation
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ में एक बालिका लावारिस हालात में मिली है और मौके पर पुलिस व समाजसेवी पहुंचे है। 17 वर्षीय बालिका फटे-हाल कपड़ों में बुधवार को किसी ट्रेन से उतर गई थी। बालिका कल रात रेलवे स्टेशन पर खुले में ही सो गई व सुबह रेलवे कॉलोनी से किसी ने उसे पास ही के घर से कपड़े दिलवाए व आपणों गांव सेवा समिति व पुलिस को सूचना दी। सेवा समिति के सेवादार मौके पर पहुंचे व बालिका को अस्पताल पहुंचाया। एएसआई बलवीर अस्पताल पहुंचे और पूछताछ में बालिका ने अपना नाम मोनिका बताया तथा बिहार की निवासी होना बताया। साथ ही बालिका ने हरियाणा के गोहाना जिला ईशापुर खेड़ी गांव में अपना विवाह होना बताया। बालिका ने पति द्वारा मारपीट करने से परेशान हो कर भाग जाना बताया है। कयास लगाया जा रहा है की मामला खरीद फरोख्त का हो। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस जांच कर रही है व बालिका के हरियाणा स्थित घर संपर्क किया जा रहा है।
अस्त व्यस्त बालिका भूख से पीड़ित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिका का हाल देखकर हर कोई द्रवित हो गया है। बालिका के अस्त व्यस्त कपड़े व कई दिन से बिना नहाए होने के कारण शरीर पर खुजली भी हो रखी है। बालिका ने कहा कि उसे भूख लगी है तो सेवादार भोजन की व्यवस्था करने दौड़ पड़े। जब भोजन लेकर आए तो बालिका ने भोजन ऐसे खाया जैसे वह बहुत दिनों से भूखी थी।बालिका के घर संपर्क नहीं होने की दिशा में उसे नारी निकेतन, बीकानेर पहुंचाया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे स्टेशन पर मिली लावारिस बालिका, सेवा समिति ने पहुंचाया अस्पताल, खिलाया खाना।