Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2026। मंत्रायलिक कार्मिकों ने सोमवार को स्वतंत्र जॉबचार्ट जारी करने सहित अनेक मांगो को लेकर सीएम के नाम उपखंड अधिकारी व विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया। राजस्थान मत्रांलयिक कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने एकत्र होकर ज्ञापन देते हुए बताया कि मंत्रायलिक कर्मचारियों के केडर रिव्यू करने, ग्राम विकास अधिकारी के समान स्वतंत्र जॉबचार्ट जारी करने, पंचायत स्तर के कर्मचारियो के लिए उतराखण्ड के तर्ज पर व्यवस्था लागू करने, मत्रांलयिक सवंर्ग केडर पुनर्गठन करने, अन्तरजिला स्थानान्तरण अनुमत करने, मत्रांयलयिक कर्मचारियों को नोशनल लाभ देने, मत्रांलयिक सवंर्ग के एन्ट्री स्केल पर कनिष्ठ सहायक के पद की शैक्षणिक योग्यता स्नातक करने, ग्रेड पे 3600 करने, हार्ड डयूटी अलाउसेन्ज एवं अतिरिक्त प्रभार भत्ता स्वीकृत करने, मत्रांलयिक सवंर्ग से ग्रामीण विकास राज्य सेवा (आर.आर.डी.एस.) के लाभ हेतु ग्रामीण विकास अधिनस्थ सेवा में स्वीकृत पदों में 50 प्रतिशत मत्रांलयिक सवंर्ग हेतु आरक्षित करने के लिए ज्ञापन दिया गया। संगठन के मिडिया प्रभारी जयप्रकाश महावर ने बताया कि इस दौरान उपखंड क्षेत्र के सभी मंत्रायलिक कार्मिक उपस्थित रहें। सभी ने एक स्वर में मांगे माने जाने की अपील करते हुए आंदोलन को तेज करने की बात कही।