Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2021। विधायक गिरधारीलाल महिया आज जयपुर में कांग्रेस सरकार के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा से उनके आवास पर मिले और श्रीडूंगरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने की मांग की। महिया ने बताया कि सरकार को क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही कमी पर ध्यान देकर उसमें सुधार करें जिससे जनता को राहत मिल सकें। महिया ने श्रीडूंगरगढ़़ सीएचसी में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रिक्त पद पर महिला चिकित्साधिकारी की नियुक्ति करने की बात कही जिससे क्षेत्र में महिलाओं को ईलाज करवाने की राहत मिल सके। चिकित्सा मंत्री ने शीघ्र ही यहां गायनोलॉजिस्ट की नियुक्ति करने का आश्वासन दिया। महिया ने श्रीडूंगरगढ़ में प्राइमरी ट्रोमा सेंटर खोलने की स्वीकृति प्रदान करने के लिए सरकार का क्षेत्र की जनता की ओर से फूलों का गुलदस्ता भेंट कर आभार प्रकट किया।

इस दौरान विधायक ने विस्तृत चर्चा करते हुए प्राइमरी ट्रोमा सेंटर की घोषणा को शीघ्र क्रियान्वयन करने और आगामी बजट में प्राइमरी ट्रोमा सेंटर का विस्तार कर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रोमा सेंटर बनाने की मांग की। श्रीडूंगरगढ़़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हेतु नेशनल हाइवे पर भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी करवाने और नए सिरे से अत्याधुनिक सीएचसी भवन बनाने का मांगपत्र भी सौंपा। जिस पर चिकित्सा मंत्री ने सीएचसी के अत्याधुनिक नवीन भवन निर्माण के प्रस्ताव बनवाने और भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा से मिले व क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिया ने ट्रोमा स्वीकृति के लिए मंत्री शर्मा का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार प्रकट किया।