Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-06-03 at 19.21.59
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2026। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा बीकानेर से जयपुर जाने के दौरान बीदासर रोड पर स्थित एमडीएस छात्रावास पहुंचे और बालक व बालिका छात्रावासों का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए युवाओं को अनुशासन के मार्ग पर चलकर क्षेत्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि समाज के दानदाताओं एवं मैनेजमेंट कमेटी के योगदान से हमारी आध्यात्मिक शक्ति के नाम संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास की स्थापना प्रेरणीय है। ये आने वाले समय में समाज के लिए श्रेष्ठ परिणाम लेकर आएगा जब यहां की बालिकाएं जीवन में सफलता के नई कहानियां लिखेगी। खर्रा ने दानदाताओं और समिति सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवाओं से संवाद कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पूर्ण मनोयोग और अनुशासन के साथ करने की बात कही। छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य ने खर्रा को छात्रावास के इतिहास और सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंत्री सुशील सेरडिया ने छात्रावास में करवाए जाने वाले आगामी प्रस्तावित कार्यो का प्रतिवेदन मंत्री को सौंपा। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्धन, डॉ विवेक माचरा, पुरखाराम कुकणा, मनोज कुमार खिलेरी, जसवीर सारण, मांगीलाल गोदारा, भागीरथ खिलेरी, हनुमान महिया, संगीता बेनीवाल, श्यामसिंह सारण, महेन्द्र ग्वाला, दयानन्द बेनीवाल उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार जताया।