Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2021। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीकानेर में दो दिवसीय दौरे के दौरान आज भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, विधायक बिहारीलाल बिश्नोई के साथ उनसे मिलने पहुंचे। दोनों भाजपा नेताओं ने श्रीडूंगरगढ़ व नोखा विधानसभा क्षेत्र में प. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना व सौभाग्य योजना से वंचितों को लाभ देकर चक, ढाणियों में विद्युतिकरण करवाने की मांग की। साथ ही स्कूलों में गणवेश का रंग नीला नहीं रखने के सम्बन्ध में भी शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया। भाजपा जिलामंत्री देवीलाल मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पार्टियों के नेताओं ने आपसी सद्भाव के साथ मुलाकात की।