Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2021। बीकानेर सांसद व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गांव उदरासर के युवाओं को सोमवार शाम फोन कर वीसी का आयोजन किया। मेघवाल ने युवाओं से कोरोना गाइडलाइन की पालना करने व गांव के जागरूक युवाओं द्वारा ग्रामीणों से कोरोना काल में घरों रहने की समझाईश करने की बात कही। मंत्री ने कोरोना से गांवों की सुरक्षा करने की बात भी कही। गांव के सुरजाराम मोट, दलीप पंचारिया , सुनील पूरी, प्यारेलाल सोनी, मोहनदास स्वामी, दुलदास स्वामी वीसी द्वारा जुड़े व गांव के हालातों पर चर्चा की। दुलदास स्वामी ने मनरेगा के तहत पौधरोपण करवाने का प्रस्ताव रखा तथा युवाओं ने खाद्य सुरक्षा में राशन दिलवाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम पर चर्चा की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्रीय मंत्री ने जाने गांव के हाल।