Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2021। आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के घर घर में सात धान का खीचड़ पका है और किसानों ने खेतों में हलोतिया किया है। किसानी के औजारों का पूजन किया गया वहीं घरों में नए मटकों में पानी भर कर पूजन किया गया। धन धान्य का प्रतीक आखातीज कोरोना काल में उम्मीद की नई किरण लेकर आई है। किसानों ने खेतों में जाकर जमाने के शगुन लिए हल व हाली को राखी बांध कर बिजाई प्रारंभ करवाई। कृषि कुओं पर मूंगफली की बिजाई की गई है और बारानी में भी हल चला कर बुवाई का रीति निभाई गई। गांव सातलेरा के किसान मालाराम सारस्वत, मोटाराम जाखड़, कमल कुमार जाखड़, मामराज ने जानकारी दी कि इस बार अच्छे जमाने के अच्छे आसार मिले है। किसान मालाराम सारस्वत ने बताया कि सुबह खेतों की ओर निकले तो तीतर, सांड ने भरपूर जमाने के शगुन दिए है।

प्रवासी युवाओं ने थामे हल, धरती की गोद से धान उपजाने की ठानी, पढ़ें सकारात्मक खबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2021। प्रवासी युवाओं ने क्षेत्र में इस बार अपने खेतों का रुख किया है और आज आखातीज पर जमाने के अच्छे शगुन मिलने पर लॉकडाउन में धरती की गोद से धान उपजाने की ठानी है। आज गांवों का माहौल इस कोरोना काल की निराशा में एक नई उम्मीद की रोशनी भी बांट रहा है। युवा हाथों में चौसंगी, फावड़ा, जेई आदि औजार लेकर चले तो धरती भी जैसे झूम उठी। उदरासर गांव के युवा किसान धर्मपाल गोदारा ने बताया की सूर्य उदय के समय खेत में हिरणों व तीतरों की आवाजें आई जो भरपूर जमाने का शगुन है। प्रवासी युवक गजानन्द, ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि हम किसान पुत्र है और मेहनत ही हमारा धर्म है। लोकडाउन में अपनी नोकरियों में ना सही हम अपने खेतों में मेहनत करेंगे। युवाओं में खासा जोश आखातीज के पर्व ने भर दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में दादी माँ ने बच्चों को खीच में घी भर भर कर खिलाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवो में आज यही दृश्य नजर आए, किसान अपने औजारों को संभाल खेतों की ओर गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान हरि जाखड़ ने ढाणी में खीच बना कर परिवार सहित औजारों का पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रवासी गजानंद व ओमप्रकाश ने इस बार अपने खेतों के रुख किया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा किसान नेआखातीज पर बुजुर्गों द्वारा बताए गए शगुन अलसुबह अपने खेत मे जाकर लिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कहीं कहीं खेतों में कीड़ी नगरे का शगुन भी लिया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोकडाउन के काल में ग्रामीण इलाकों में आखातीज ने एक नई उम्मीद जगा दी है। किसान खेतों की और निकल पड़े है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर कुटा गया सात धान का खीच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हल व हाली को राखी बांध कर खेतों में बिजाई प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा किसान धर्माराम अलसुबह खेत पहुंचे व औजारों का पूजन किया और खेत मे बुवाई का शगुन लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदे पड़े काम धंधों के बीच युवा किसानों ने संभाले किसानी के औजार।