Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बादल छाए है और ठंडी हवा चल रही है। गत दिनों हुई बरसात ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। एक ओर किसान प्रशासन से मदद की बाट जो रहें है वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने फिर बरसात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पूर्वी पाकिस्तान से आए इस सिस्टम का असर राजस्थान के अलावा सबसे ज्यादा पंजाब, जम्मू-कश्मीर में देखने को मिल रहा है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर मौसम केंद्र से जारी फोरकास्ट के मुताबिक आज भी गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर के अलावा जयपुर संभाग के झुंझुनूं, सीकर, अलवर जिलों में भी बारिश, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम के इस बदलाव से एक बार फिर तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है। वहीं देर शाम या रात के समय भरतपुर, करौली, धौलपुर और दौसा में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।