Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2021-07-22 at 09.15.35
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज सुबह हल्की बरसात हुई और गांवो में झमाझम बरसात हुई। पूरे क्षेत्र में आज मौसम सुहावना बना हुआ है। गांव उदरासर में 8 से 10 अंगुल बरसात हुई, गांव जालबसर में भी अच्छी बरसात हुई, जैतासर में भी मेघ बरसे। मूंगफली की फसल को जैसे जीवनदान मिल गया हो और नागरिकों को उमस, गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार सावन के प्रारम्भ होने से पूर्व ही प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में अच्छी बारिश का अनुमान है वहीं पूर्वी क्षेत्र में भी बारिश होगी। कहीं कहीं तेज या कहीं कहीं मध्यम बारिश होने के आसार बताए गए हैं वहीं मौसम विभाग की माने तो अभी अगले 3 घंटों के लिए भी अलर्ट जारी किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर में गलियों में भर गया पानी ही पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में गांव के बीच मैदान में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर की गलियों में जम कर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर में बच्चों ने बरसात का लुफ्त उठाया।