Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2024। सरकार के गठन के बाद नव नियुक्त मंत्रीयों से मिलने और फूलों के साथ उन्हें बधाई का दौर चल रहा है। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ के युवा भाजपाई मांगीलाल नाई नई सरकार के आधा दर्जन मंत्रीयों से मिले और शुभकामनाएं दी। नाई ने बताया कि मंगलवार को वे कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, हेमंत मीणा, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, सहित राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संजय शर्मा एवं राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढ़म से मिले। इस व्यक्तिगत मुलाकात में सभी मंत्रीयों को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी व श्रीडूंगरगढ़ के विकास में पूरा सहयोग देने का आग्रह भी किया।