Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2026। क्षेत्र में मानसिक रूप से परेशान एक युवक पानी की कुंड में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई है।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव इंदपालसर बड़ा की रोही में अपने खेत में बनी कुंड में इसी गांव के निवासी 40 वर्षीय नारायणराम पुत्र मोहनराम जाट की डूबने से मृत्यु हो गई है। मृतक के छोटे भाई मांगीलाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे गांव की रोही में स्थित उनके खेत में बनी कुंड में गिरने से मानसिक रूप से बीमार नारायणराम की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया व मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।