Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2023। मानसिक रूप से परेशान एक युवक मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आ गया और युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना नापासर थाना इलाके में हुई जहां सूडसर निवासी 22 वर्षीय शिवलाल पुत्र रेवंतराम जाट ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक के चाचा सीताराम जाट ने नापासर थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका भतीजा शिवलाल मंगलवार को घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला जो देर रात तक घर नहीं लौटा। देर रात उन्हें सूचना मिली की शिवलाल की ट्रेन से मौत हो गयी है। युवक गत दिनों से मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।